परसौना-बरगवां रोड पर हादसा – गड्ढे में घुसी पिकअप, बड़ा हादसा टला

0 295

 

सिंगरौली।

आज सुबह लगभग 7 बजे परसौना-बरगवां रोड पर चमेली मोड़ के आगे महिंद्रा एजेंसी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर दो ट्रक खराब हालत में खड़े थे। इसी दौरान पिकअप वाहन साइड से निकलने की कोशिश में सड़क के बड़े गड्ढे में जा घुसा।

 

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अदानी कंपनी की भारी गाड़ियों का आवागमन लगातार बना रहता है, जिसके कारण सड़क की स्थिति खराब हो चुकी है और आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।

 

जिला ब्यूरो – सिंगरौली, प्राइड इंडिया न्यूज़

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment