गुलाबगंज नगर में निकला पथ संचलन 

0 227

गुलाबगंज-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष का विजय दशमी उत्सव के उपलक्ष्य में खण्ड केंद्र गुलाबगंज नगर में पथ संचलन निकाला गया इस दौरान स्वयं सेवक दोपहर दो बजे सांदीपनि विद्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए जहां मुख्य अतिथि नूरपुर वाले महंत श्री श्री 1008 बालक दास जी महाराज,विदिशा विभाग के सह ग्राम विकास प्रमुख अजय सिंह रघुवंशी,खंड संघचालक शिव प्रसाद तिवारी द्वारा संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार जी,गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जहां पथ संचलन सांदीपनि विद्यालय प्रांगण से शुरू हुआ जो श्री राम मंदिर,विदिशा बासौदा रोड,ग्रीन पार्क,मंगल आरती धाम,स्टेट बैंक चौराहा,रेलवे परिसर,मुख्य बाजार,गांधी चौक,शासकीय अस्पताल रोड,बीजासेन मंदिर,बर्री चौराहा से कदमताल करते हुए वापस सांदीपनि विद्यालय प्रांगण में समापन हुआ इस दौरान देवी स्वरूप कन्याओं ने स्वयं सेवकों के स्वागत के लिए घर के बाहर रंगोली सजाई हुई थी तो वह नगरवासी पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे,वही कार्यक्रम स्थल पर विभाग सह ग्राम विकास प्रमुख एवं कैंसर पीड़ित व्यक्तियों के लिए मदद करने वाले अजय सिंह रघुवंशी का बौद्धिक प्राप्त हुआ जिन्होंने भारत के गौरव शाली इतिहास की जानकारी दी और संघ के घोषित पंच परिवर्तन(कुटुम्ब प्रबोधन,सामाजिक समरसता,नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध, और पर्यावरण संरक्षण)पर विशेष बल देकर समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने का आव्हान किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment