सिहावल-बहरी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में कमजोर नेटवर्क से लोग परेशान — 3 से 4 माह से संचार व्यवस्था ठप

0 475

 

सीधी, मध्यप्रदेश।

सिहावल ब्लॉक और बहरी तहसील अंतर्गत सैकड़ों गांवों के लोग पिछले 3 से 4 माह से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कमजोर नेटवर्क के कारण न तो कॉल सही से हो पा रही है और न ही इंटरनेट की सुविधा मिल रही है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद किसी भी मोबाइल कंपनी ने समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है। नेटवर्क की कमजोरी से ऑनलाइन कार्य, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, बैंकिंग व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना भी मुश्किल हो गया है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि संचार सेवाएं सामान्य हो सकें और क्षेत्र के लोग राहत पा सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment