सिंगरौली में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई – 5 वाहन जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

सिंगरौली।
कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी श्रीमती आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा की गई जांच के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गिट्टी, बोल्डर और रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन करते हुए 5 वाहनों को जब्त किया गया।
जब्त किए गए वाहनों में —
🔹डंपर क्रमांक MP53GA1799
🔹ट्रैक्टर क्रमांक MP66A3680
🔹ट्रैक्टर क्रमांक MP66ZA8068
🔹ट्रैक्टर स्वराज (बिना नंबर)
🔹ट्रैक्टर पावर ट्रैक (बिना नंबर) शामिल हैं।
सभी वाहनों को पुलिस कोतवाली बैढ़न, थाना विंध्यनगर एवं चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📍ब्यूरो रिपोर्ट – सिंगरौली