शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

08 ट्रक और 01 मिनी बस जप्त, चालकों पर हुई न्यायालयीन कार्यवाही

0 365

सिंगरौली, 12 अक्टूबर 2025।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस सिंगरौली ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

दिनांक 11-12 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि में यातायात पुलिस की विशेष टीम ने शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा क्षेत्र में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 57 वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 08 ट्रक एवं 01 मिनी बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही वाहन सहित जप्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान जारी

यातायात पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे ऐसे अभियानों के चलते जिले में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। पुलिस द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित

माननीय न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबन हेतु प्रस्ताव जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जा रहा है।

यातायात पुलिस की अपील

“शराब पीकर वाहन न चलाएं, अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है।”

सराहनीय योगदान

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात, सउनि सवालिया रावत, आरक्षक प्रवेश, आरक्षक रामाशीष, आरक्षक जितेंद्र एवं अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment