बरगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 23 पेटी अवैध शराब के साथ स्कार्पियो वाहन जप्त

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री गौरव पाण्डेय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब परिवहन करने वाले एक स्कार्पियो वाहन को पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 की रात्रि गश्त के दौरान बरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG12R0166 में भारी मात्रा में शराब लोड कर बेटहाडाड से उज्जैनी की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताए अनुसार घेराबंदी की गई।
बेटहाडाड पुल के पास संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब के कार्टून बरामद हुए।
पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष जब्ती कार्रवाई की गई, जिसमें पाया गया —
देशी प्लेन शराब – 15 पेटी
अंग्रेजी गोवा व्हिस्की – 05 पेटी
पावर केन वियर – 03 पेटी
कुल 23 पेटी (216 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹98,000 आँकी गई है। साथ ही, स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG12R0166 जिसकी कीमत लगभग ₹10 लाख बताई गई है, को भी जब्त किया गया।
प्रथम दृष्टया आरोपी चालक द्वारा अवैध शराब का परिवहन पाया जाने पर थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 549/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
🔹 कार्रवाई में सराहनीय भूमिका –
निरीक्षक मो. समीर, सउनि विशेषर प्रसाद साकेत, प्रआर फूल सिंह, सुरेन्द्र भुजवा, एवं आर औरीश गुर्जर की रही।
ब्यूरो रिपोर्ट सिंगरौली