मंडला पुलिस की कार्यवाही, नो एंट्री के उल्लंघन पर ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)
थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नो-एंट्री उल्लंघन करने वाले 3 ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर एमपी 51 एबी 0978, एमपी 51 एए 8254, एमपी 51 जेडडी 6034 के वाहन चालकों के विरूद्ध धारा 115/194(2) मोटर वाहन अधिनियम के तहत 15 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। ट्रेक्टर चालकों को ट्रॉली का वाणिज्यिक पंजीयन कराने, सभी वैध दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित समय पर ही शहर में वाहन संचालन करने तथा ट्रैक्टर में लेबर या अन्य व्यक्तियों को नहीं बैठाने संबंधी सख्त समझाइश दी गई। पूर्व में भी थाना महाराजपुर द्वारा 6 ट्रेक्टर चालकों पर नो एंट्री उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही की गई थी।