सलापुरा गांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 22 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

0 243

श्योपुर।

कलेक्टर अर्पित वर्मा और ग्वालियर संभाग के आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशों पर जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में गुरुवार को वृत्त श्योपुर की टीम ने सलापुरा गांव में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

आबकारी विभाग को गांव में अवैध शराब विक्रय की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल दबिश देकर मौके से 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की। इस दौरान दो आरोपियों — ब्रजेश आदिवासी और रामदयाल आदिवासी — के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जप्तशुदा शराब और सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4400 आंकी गई है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार धुर्वे, निधि जैन, आरक्षक विकास श्रीवास्तव, ब्रजभान जाटव और मोनू शाक्य का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment