एक और तिरपाल वाला विद्यालय, प्रशासन और प्रधानाध्यापक की लापरवाही की सजा भोग रहे विद्यार्थी

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडोरी जिले के विकास खंड बजाग अंतर्गत ग्राम खपरीपानी के माध्यमिक शाला भी छत तिरपाल लगाकर शिक्षा दिलाने की सूची में शामिल हैं, इस विद्यालय की खिड़कियां टूटी हुई है और प्राथमिक विद्यालय तो अपूर्ण है वहीं सवा लाख की लागत से निर्मित हो रहा शौचालय भी अपूर्ण है जिससे बालिकाएं भी खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। महत्वपूर्ण यह है कि मरम्मत के नाम पर आई राशि का प्रधानाध्यापक आनन्द धुर्वे ने बंटाधार कर दिया है वहीं विद्यालय में कभी कभी ही उपस्थित रहते हैं। बया दें कि लगभग 100 दर्ज संख्या वाला यह विद्यालय में नियमविरुद्ध 8 शिक्षक है जहां 3 रेग्युलर और 5 अतिथि शिक्षक है पर बच्चों को आज भी पढ़ाई नहीं हो पा रही है विद्यालय में सिर्फ 4-5 शिक्षक ही उपस्थित रहते हैं बांकी छुट्टी मना रहे हैं। पिछले दिनों विद्यालय में सिर्फ 4 शिक्षक ही उपस्थित रहे यह शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके अलावा खमहेरा विद्यालय की हालात भी बहुत खराब है। जिले में लगभग 500 विद्यालय जर्जर हालत में है जिनका शासन द्वारा कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।