एनसीएल कर्मी ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाया फांसी बीना –

0 309

 

 

 

 

बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल बीना कर्मी संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा लिया। फंदे से उतारकर अटल अस्पताल लाया। डॉक्टर ने जाँच के बाद मृत घोषित किया। पुलिस शव क़ो कब्जे में लेकर पंचनामा कर जाँच प्रताल में जुटी।
बता दे कि गुरुवार रात लगभग 1 बजे एनसीएल बीना कर्मी ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि कर्मी अमन कुमार पुत्र स्व0 पप्पू उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी एम-529, एनसीएल कॉलोनी बीना थाना शक्तिनगर ने अपने घर में साड़ी के फंदे से पंखे में फांसी लगा लिया है। परिजनों द्वारा उसे पंखे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दूधी भेजकर आगे की कार्यवाही में जुटी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment