सलापुरा गांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 22 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

0 287


श्योपुर।
कलेक्टर अर्पित वर्मा और ग्वालियर संभाग के आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशों पर जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में गुरुवार को वृत्त श्योपुर की टीम ने सलापुरा गांव में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
आबकारी विभाग को गांव में अवैध शराब विक्रय की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल दबिश देकर मौके से 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की। इस दौरान दो आरोपियों — ब्रजेश आदिवासी और रामदयाल आदिवासी — के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


जप्तशुदा शराब और सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4400 आंकी गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार धुर्वे, निधि जैन, आरक्षक विकास श्रीवास्तव, ब्रजभान जाटव और मोनू शाक्य का सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगाबीना खादान में राधा चेन्नई का काम बाधित कर धरने पर बैठा
बीना – एनसीएल बीना प्रोजेक्ट में निविदा प्राप्त राधा चेन्नई कंपनी में ग्रामीणों के रोजगार हेतु खदान में समर्थकों के साथ काम रोककर धरने पर बैठा। इससे कंपनी के काम में बधा उत्पन्न हुई वहीँ परियोजना क़ो लाखो की हुई क्षति। चौकी एवं थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंच समझा बुझाकर काम शुरू कराया।
बता दें कि एनसीएल बीना परियोजना के खदान में गुरुवार क़ो सुबह लगभग 11:30 बजे ग्राम प्रधानों एवं उनके दर्जनों समर्थकों द्वारा निविदा प्राप्त ओबी कंपनी राधा चेन्नई में ग्रामीणों के रोजगार हेतु काम बाधित कर धरने पर बैठ गए। इससे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान योगेन्द्र कुमार चांदुआर, प्रतिनिधि अरविन्द केशरी बांसी, रामकुमार मिसिर ने बताया कि पूर्व में समझौते के अनुसार ओबी कंपनी के एच आर राहुल सिंह ग्रामीणों क़ो रोजगार नहीं दे रहा है बल्कि सिर्फ अस्वासन दिए जा रहा है। फोन करने पर जबाब नहीं मिलता। इनके ऑफिस में घंटो इंतजार करने के बाद भी मिलने नहीं आये तो मजबूर होकर काम रोकते हुए धरने पर बैठे है। एच आर ने बताया कि अभी वॉल्वो चलको का ट्रायल हो रहा है। पिछले दस दिनों से भर्ती प्रक्रिया बंद है। सूचना पर पहुंची शक्तिनगर प्रभारी राम दरस राम, बीना चौकी प्रभारी जीतेन्द्र सरोज वार्ता कर अस्वासन दिया कि कल से एक एक गाँव के प्रधानों द्वारा सभी पोस्टो के लिए भर्ती के लिए भेजा जायेगा तब प्रधानों ने लगभग चार घंटे बाद लगभग तीन बजे काम शुरू हो पाया। ग्रामीण उपेंद्र, सरोज, विजेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि ओबी कंपनी पर प्रबंधन का कोई डर नहीं है जिसके कारण मनमाना किया जा रहा है। इस दौरान परियोजना के सुरक्षा कर्मी एवं पुलिस बल भारी मात्रा में मौजूद रहे।।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment