सिहावल विधायक विश्वमित्र पाठक जी की धर्मपत्नी श्रीमती हीराकली पाठक जी का निधन — क्षेत्र में शोक की लहर

0 727

 

 

देवसर

 

सिहावल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री विश्वमित्र पाठक जी की धर्मपत्नी श्रीमती हीराकली पाठक जी का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन के समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

श्रीमती पाठक अपने सरल, सौम्य और धार्मिक स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से सिहावल क्षेत्र ने एक आदर्श गृहिणी और सामाजिक रूप से प्रेरक व्यक्तित्व को खो दिया है।

 

विधायक श्री विश्वमित्र पाठक जी के समर्थकों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

— प्राइड इंडिया न्यूज़, हर सच जो आप जानना चाहें

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment