देवसर विधायक ने निवास पर किया जनसंवाद, सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएँ

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने अपने निवास पर जनसंवाद आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
जनसंवाद के दौरान लोगों ने शिक्षा, सड़क, बिजली, जलापूर्ति और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ एवं सुझाव रखे।
विधायक मेश्राम ने कहा कि “भाजपा सरकार जनता की सेवा के लिए समर्पित है, हर वर्ग की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए।
विधायक मेश्राम ने कहा कि “जनसंवाद ही लोकतंत्र की असली ताकत है, इसी से जनता की वास्तविक समस्याएँ सामने आती हैं और समाधान का रास्ता तय होता है।”
उन्होंने क्षेत्र के विकास में जनता की सहभागिता को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।