गुलाबगंज भाजपा मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
गुलाबगंज-शुक्रवार को भाजपा गुलाबगंज मंडल की कार्यशाला गुलरखेड़ी पंचायत भवन में आयोजित हुई जिसका मुख्य विषय हर घर स्वदेशी घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी रहा वही विधायक मुकेश टंडन ने कार्यकर्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग,आत्म निर्भरता, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्म निर्भर भारत की दिशा में तेजी से अग्रसर हो इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह स्वदेशी को अपनाकर आत्म निर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके,इस दौरान विदिशा जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्रजेश लोधी,मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग,मंडल महामंत्री राघवेंद्र दांगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
जन समस्या का शिविर लगा
प्रति शुक्रवार लगने वाले जन समस्या का शिविर आयोजित हुआ जहां विभिन्न समस्याओं विधवा पेंशन, वृद्ध पेंशन,कुटी,जमीनी सीमांकन,रोड नाली,बिजली बिल आदि से परेशान ग्रामीणों ने विधायक मुकेश टंडन को अपनी समस्याए बताई जिनका निराकरण विधायक मुकेश टंडन द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कराया गया इस दौरान एस डी एम शशि मिश्रा,जनपद सी ई ओ जितेंद्र जैन,तहसीलदार पल पीडिया,समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी महेश कुशवाहा, स्वास्थ्य विभाग से रीता बाधवानी,सरपंच,पंचायत सचिव उपस्थित थे