सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 264

 

संपादक-आर.डी.पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ

 

🎯गुरुवार 9 अक्टूबर 2025🎯

 

🎯👉सीधी एवं सिंगरौली जिले में झोला छाप डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पकड़ने लगी रफ्तार।

 

🎯👉सीधी जिले के पूर्व कांग्रेसी मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सोन जोगदह पुल का उद्घाटन शीघ्र नहीं किया जाता तो वह जनता के साथ स्वयं फीता काटेंगे।

 

🎯👉सीधी जिले की कुसमी पुलिस ने 7 साल से लापता नाबालिक को तलाश कर किया परिवार के हवाले।

 

🎯👉सीधी जिले में आर ई एस विभाग के तीन अधिकारी और कर्मचारीयों पर हुआ भ्रष्टाचार का केस दर्ज।

 

🎯👉सीधी में महिला से अभद्रता और दुकान संचालक से विवाद करने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

 

🎯👉सिंगरौली जिले में भाजपा के सनातन विरोधी कुकृत्यों से ब्राह्मण समाज में नाराजगी।

 

🎯👉15 सीट नहीं मिली तो “हम पार्टी” चुनाव नहीं लड़ेगी। बीजेपी एवं जेडीयू को जीतन राम मांझी की सीधी धमकी।

 

🎯👉सोना 1 लाख 22000 के पार, इस साल अब तक 45,936 रुपए महंगा हुआ सोना। चांदी भी बिक रही 1 लाख 52000 रुपये प्रति किलो।

 

🎯👉बम विस्फोट – पाकिस्तान में TTP आंतकियों ने पहले किया बम विस्फोट, फिर गोलियों से भून डाले 11 पाकिस्तानी सैनिक।

 

🎯👉अमेरिका का बड़ा सैन्य कदम, पाकिस्तान को मिल रही हैं हाईटेक। AIM-120 मिसाइलें

 

🎯👉कश्मीर के जंगलों में 2 जवान हुए लापता, सेना ने तलाशी अभियान किया शुरू।

 

🎯👉UN ने यहां शोरूम खोल रखा है, सुप्रीम कोर्ट ने शरणार्थियों के मसले पर खूब सुनाया।

 

🎯👉नवी मुंबई एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘आतंकी हमलों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की’।

 

🎯👉कानपुर में मस्जिद के पास 2 स्कूटी में धमाका।6 दुकानों की दीवारें चटकीं, 6 घायल,आतंकी कनेक्शन की ATS कर रही जांच।

 

🎯👉जयपुर में जहां 200 सिलेंडर फटे, वहां केमिकल का रिसाव,पुलिस ने रेस्टोरेंट-ढाबे खाली कराए, LPG ट्रक में घुस गया था टैंकर, जिंदा जला ड्राइवर।

 

🎯👉आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में आग, 7 की मौत,शव पूरी तरह झुलसे, पहचान पाना भी मुश्किल हुआ, 3 लोग घायल।

 

🎯👉वियतनाम में तूफान मैटमो से 8 लोगों की मौत : बारिश के कारण 15 हजार घर डूबे, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

🎯👉प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10,907 करोड़ के 5 लाख से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत।

 

🎯👉अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप से भारत के साथ संबंध सुधारने को कहा।

 

🎯👉2040 तक भारत बनेगा स्पेस सुपरपावर; मोदी की दूरदर्शिता से अंतरिक्ष में रचेगा इतिहास, इसरो प्रमुख बोले।

 

🎯👉ब्रिटेन के पीएम कीयर स्टार्मर पहुंचे मुंबई, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे विजन 2035 पर चर्चा।

 

खेल समाचार

 

🎯👉🏏अंडर-19 भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत का जलवा, ऑस्ट्रेलिया को घर में धोकर जमाया सीरीज पर कब्जा।

 

🎯👉🏏आईसीसी महिला विश्व कप वनडे क्रिकेट मैच के एक मुकाबले में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी टक्कर।

 

आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment