पुलिस ने बोलोरो सहित 210 लीटर डीजल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

बीना – बीना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत डीजल चोर सहित डीजल और वाहन क़ो पुलिस ने किया जप्त। डीजल चोर का मामला सुर्खियों में चल रहा था। बता दें कि सोमवार क़ो सुबह लगभग 7:30 बजे पुलिस क़ो मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल चोर कृष्णशीला रेलवे स्टेशन के समीप से निकलने वाला है तभी थाना शक्तिनगर द्वारा पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक बोलोरो जिसमे डीजल भरे हुए थे। कब्जे में लेकर जाँच प्रताल किया गया। पुलिस के अनुसार UP64AZ4198 से चोरी की 210 लीटर डीजल के साथ दो अभियुक्तों अमरजीत पुत्र शिवराज उम्र 35 वर्ष निवासी परासी अनपरा एवं अंकुश कुमार पुत्र लल्लु प्रसाद उम्र 21 वर्ष निवासी कहुआनाला, थाना अनपरा क़ो गिरफ्तार किया गया। ये लोग एनसीएल बीना खादान से हुई डीजल चोरी से जुडा मामला है । जिसके सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। गिरफ़्तारी करने में पुलिस उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी, कंस्टेबल रामजी, एवं कंस्टेबल संजय सरोज, चौकी बीना रहे।