डिंडोरी की PM-जनमन सड़क में घटिया निर्माण: सहायक यंत्री दे रहे गोलमोल जवाब, मिलीभगत की आशंका बढ़ी

0 245

खमोद चन्देल की रिपोर्ट –
डिंडोरी/ छान्टा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनजातीय जनमन योजना (PM-JANMAN) के तहत समनापुर रोड से छान्टा (बैगाटोला) (PKG NO PMJM01) तक बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाली खबरों के बीच अब विभागीय अधिकारियों का रवैया भी संदेह के घेरे में आ गया है। निर्माण कार्य की शिकायत और सड़क में दरारें आने की घटना के बाद, जब PMGSY के सहायक अभियंता (Assistant Engineer) श्री बघेल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिए।

सहायक यंत्री के जवाब ने बढ़ाई मिलीभगत की आशंका
इससे पहले, श्री बघेल ने ठेकेदार M/S श्रीराम कंस्ट्रक्शंस, अनूपपुर को कड़ी चेतावनी दी थी कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने पर भुगतान रोक दिया जाएगा। लेकिन, अब जब सड़क में शोल्डर टूट गए हैं, पुलिया दरार पड़े हैं एवं बहने की कगार पर है, और नई सड़क में दरारें आईं हैं, तो उनका टालमटोल भरा रुख सीधे तौर पर मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में शिकायत किए जाने के बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी का संतोषजनक जवाब न देना यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में विभाग की भी चुप्पी है।

घटिया निर्माण से जनता में भारी आक्रोश
यह सड़क परियोजना PM-JANMAN जैसी महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा है, जिसकी पूर्णता की तारीख 12 जून, 2025 है। इतनी जल्दी निर्माण में खराबी आना और ठेकेदार द्वारा दरारों को लिप-पोतकर छिपाने की कोशिश करना, यह साबित करता है कि गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि सहायक यंत्री के गोलमोल जवाबों को संज्ञान में लिया जाए और सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र और उच्च-स्तरीय जाँच तुरंत शुरू की जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment