विरांगना रानी दुर्गावती का 502वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0 272

 

संवाददाता- निलेश कलसकर

 

पांढुरना में विरांगना रानी दुर्गावती का 502वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के समीप विरांगना रानी दुर्गावती परिसर में रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

 

कार्यक्रम की विशेषताएं

 

दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक किष्णु कवडे़ती द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

माल्यार्पण और पूजा-अर्चना

 

शिक्षक देवराव कुमरे और अन्य कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के छायाचित्र की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया।

रानी दुर्गावती का जीवन

 

पार्षद दुर्गेश उईके ने रानी दुर्गावती के जीवन और उनके योगदान के बारे में बताया।

 

रानी दुर्गावती का संदेश

 

रानी दुर्गावती ने अपने जीवन से भारतवासियों को संगठन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, समानता और समरसता का संदेश दिया। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

 

उपस्थिति

 

कार्यक्रम में शिक्षक किष्णु कवडे़ती, देवराव कुमरे, युवा नेता उत्तम झा, पार्षद दुर्गेश उईके, भाजपा कार्यकर्ता हंसराज कड़वे, आर्यानंद उईके, विकास परतेती सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment