अभियोजन अधिकारियों की कार्यदक्षता संवर्धन पर जबलपुर में एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

0 175

 

जबलपुर।

महिला अपराध, महिला सुरक्षा, एनडीपीएस एक्ट एवं नवीन दाण्डिक कानूनों की बारीकियों पर केंद्रित अभियोजन अधिकारियों की कार्यदक्षता संवर्धन विषयक एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को होटल विजन महल, मंडला रोड जबलपुर में किया गया।

 

कार्यशाला का शुभारंभ माननीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री संजय द्विवेदी (उच्च न्यायालय जबलपुर) ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में अभियोजन के कर्तव्यों, न्याय व्यवस्था तथा पुलिस कार्यवाहियों की बारीकियों पर प्रकाश डाला।

 

माननीय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) श्री शशि भूषण शर्मा ने एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रावधानों, विशेषकर धारा 42, 50 एवं 52 की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की।

 

कार्यशाला अध्यक्ष महानिदेशक लोक अभियोजन मध्यप्रदेश श्री बी.एल. प्रजापति ने अभियोजन अधिकारियों को ज्ञान एवं प्रतिभा संवर्धन, कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के समाधान तथा महिला अपराधों में दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।

 

राज्य न्यायिक अकादमी जबलपुर से वरिष्ठ फेकल्टी सदस्य श्री धर्मेंद्र कुमार टाडा ने एनडीपीएस एक्ट, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर व्याख्यान दिया। वहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती नमिता द्विवेदी ने महिला अपराध एवं महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।

 

इस अवसर पर संभाग के विभिन्न जिलों – छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी एवं जबलपुर से अभियोजन अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यशाला का आयोजन उपसंचालक अभियोजन श्री विजय कुमार उईके के निर्देशन में किया गया। समापन सत्र में सहायक निदेशक/प्रभारी जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती स्मृतिलता वरकड़े एवं अतिरिक्त डीपीओ श्री संदीप पांडे ने मुख्य अतिथि, व्याख्याताओं एवं उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन श्रीमती मनीषा दुबे, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment