Breaking News

एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार हेतु दिए निर्देश

0 143

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडौरी : 27 सितंबर, 2025

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन एवं एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन के द्वारा जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय महाविद्यालय करंजिया, पीएम जनमन आवास, आंगनवाड़ी भवन खारीडीह, कान्दाटोला, पण्डरीपानी, तरच और पिपरिया में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बजाग ने निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित ग्राम पंचायतों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन भवनों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधार कार्य किए जाएं।

इस अवसर पर एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रगति जानी और उन्हें पारदर्शिता एवं गुणवत्तायुक्त कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री रिषभ कोकडिया, प्रबंधक श्री मानव गजभिये सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment