सिवनी सरपंच सचिवो का और एक कारनामा आया सामने जिसमे मनमानी और भ्रष्टाचार की आरही बू 

0 849

संवाददाता- निलेश कलसकर की रिपोर्ट

 

पांढुरना- पांढुरना जनपद पंचायत अंतर्गत आनेवाली ग्राम पंचायत सिवनी आये दिन अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों मे रहती ही है बता दे पिछले कुछ वर्ष पहले भी यह ग्राम पंचायत सिवनी भ्रष्टाचार की दलदल मे फंसी हुई थी और जैसे तैसे उस भ्रष्टाचार से उबर ही रही थी की फिर से उसी भ्रष्टाचार और मनमानी राह पर चल पढी मामला कयी ऐसे बिलो का है जिसमे एक ही व्यक्ति के नाम लाखो रुपये डालकर पैसा निकालना और जब ग्रामीण सवाल करे तो जानकारी ना देना आदी!

दुसरा मामला भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने सांसद विवेक बंटी साहू को पांढुरना दौरा कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सीईओ की शिकायत की है कि 19 सितंबर को एक ज्ञापन दिया उस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस आशय का आवेदन पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने सांसद विवेक बंटी साहू को भी दिया है, इस आवेदन को सांसद ने जिला कलेक्टर अजयदेव शर्मा को त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश दिए है।

 

यह है पूरा मामला

 

भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुनील पिता घनश्याम रबडे ने बताया है कि ग्राम सिवनी पंचायत के सरपंच और सचिव मनमानी पूर्वक मौजा सिवनी प.ह.न. 67 में स्थित भूमि (शासकिय-चारागाह) मध्यप्रदेश शासन की खसरा नंबर 1349 रकबा 0.555 है. में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन निर्माण पर किया जा रहा है वास्तविक पूर्व में ग्राम पंचायत की आबादी वाली भूमि में प्रस्तावित है, वह जगह छोड़ द्वेष भाव से हमारे घर के सामने आने जाने वाले रस्ते पर दादाजी दरबार के सामने में विधायक निधि एव जिला पंचायत निधि व्दारा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है!

 

आबादी की भूमि में प्रस्तावित है भवन

 

ग्रामीणों ने बताया पूर्व में यह जमीन पर भवन निर्माणाधीन जगह आबादी भूमि में प्रस्तावित है, किन्तु उक्त निर्माण कार्य आबादी भूमि को छोड़ दूसरी जगह मौजा सिवनी प.ह.न 67 में स्थित भूमि (शासकिय चारागाह) मध्यप्रदेश शासन की खसरा न. 1349 रकबा 0.555 है. (नि.प. के अनु चारागाह) ग्रामीणों के रास्ते पर जिसमें पीडब्लयुडी का सावजपानी सड़क बना है उस रस्ते पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। सुनील रबड़े के खेत में तथा घर में आने-जाने का पुर्ववत रास्ता है। पंचायत का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य करने से मेरा ओर ग्रामीणों का खेत एवं घर में जाने का रास्ता अवरुध्द होरा है। हमने 19 सितंबर को जनपद सीईओ को भी इस आशय की जानकारी दी है परन्तु सचिव मनमानी कर निर्माण कार्य करने पर उतारू है इस भवन निर्माणाधीन कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

 

ऐसे कई मामले ग्राम पंचायत सिवनी मे हो रहे है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी पाने के लिये ग्राम पंचायत सिवनी मे ग्रामिणो ने आरटीआई दाखिल कर रखी है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment