सोलर लाइट से कोसों दूर, सिहावल ब्लॉक की पंचायतें,कायम है अंधेरा

0 416

 

सीधी- सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाएं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के चलते धरी की धरी रह जाती हैं। और ग्रामीण सभी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। शासन द्वारा ग्रामीण सोलर लाइट योजना जिले के कई ग्राम पंचायतों में लागू तो की गई है किंतु औपचारिकता मात्र के लिए। गजब की बात तो यह है कि सिहावल ब्लॉक की अधिकांश ग्राम पंचायतें आज भी इस योजना से वंचित हैं। संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अंधेरा होने से आमजनों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और असुरक्षा का माहौल भी बना रहता है।

 

हमारे संवाददाता से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि शासन की यह योजना अगर पारदर्शिता के साथ हर पंचायत तक पहुंचती तो अंधेरे में होने वाली परेशानियों से निजात मिल जाती।

 

ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन से मांग की गई है कि सिहावल ब्लॉक अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों का सर्वे कराया जाकर शीघ्रातिशीघ्र योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।।

 

इस मामले में जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment