नवरात्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, हज़ारों ने उठाया लाभ

0 231

 

डिंडोरी।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में फार्मासिस्ट दिवस एवं नवरात्र पर्व के अवसर पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर संचालित हुआ, जिसमें करीब 1000 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

 

शिविर में शुगर, बीपी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई तथा रोगियों को दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान कुछ गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज भी पहुंचे, जिन्हें उपस्थित चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की टीम, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्य एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल, फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष जिनेंद्र सिंह ठाकुर, हिंदू हेल्पलाइन जिला अध्यक्ष कमल प्रजापति, महामंत्री पुरुषोत्तम प्रजापति, सहमंत्री विष्णुकांत पांडे, जिला मंत्री मुकेश विश्वकर्मा, विवेक जैन, कार्यकारी अध्यक्ष राज साहू सहित जिला फार्मासिस्ट के सदस्य एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जिला अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन जनसेवा, गौसेवा, मठ-मंदिरों की रक्षा, हनुमान चालीसा केंद्रों का शुभारंभ एवं धर्मरक्षा के साथ-साथ लव जिहाद की रोकथाम हेतु लगातार कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन धर्म की मर्यादा एवं गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखना है।

 

✍️ जिला ब्यूरो : मनोज कुमार यादव

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment