कंटेनर में लदी 690 पेटी अवैध शराब बरामद, सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीधी। बहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कंटेनर से 690 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। बताया जा रहा है कि यह शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी।
पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करनी पड़ी, जिसके बाद भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आज दोपहर 2 बजे पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस ने अवैध शरा
ब तस्करों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है।