सीएम हेल्पलाइन 181 में झूठी/आदतन शिकायतकर्ताओं एवं ब्लैकमेलरो पर कार्यवाही करने हेतु मांगी सूची

डिंडोरी खमोद चन्देल की रिपोर्ट –
संचालक सीएम हेल्पलाइन 181 भोपाल मध्य प्रदेश के पत्र क्रमांक 626/सी.एम.हेल्प/2025 दिनांक 25.9.2025 द्वारा कलेक्टरों से जानकारी चाही गई है की सीएम हेल्पलाइन पोर्टल अंतर्गत झूठी एवं आदतन शिकायतकर्ता जानकारी प्रदान करने एवं शिकायतकर्ताओं पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही पोर्टल में झूठी शिकायतकर्ता टीप /जानकारी दर्ज करने की लेवल अधिकारियों के लाग इन आईडी में प्रदत्त है जिले के अंतर्गत झूठी आदतन शिकायतकर्ता एवं ब्लैकमेलर की सूची शिकायतकर्ता का नाम मोबाइल नंबर निर्धारित प्रपत्र में चाही मांगी गई है।