गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य पर महापौर योगेश ताम्रकार का फूटा गुस्सा

0 246

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

 

सतना। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14, हनुमान नगर नई बस्ती में चल रहे नाली निर्माण कार्य का महापौर योगेश ताम्रकार ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्य की गुणवत्ता पर कड़ी आपत्ति जताई।

 

महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि जनता के पैसों से हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कार्य कराया जाए, अन्यथा जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

स्थानीय रहवासियों ने भी महापौर के सामने निर्माण कार्य में हो रही खामियों की शिकायतें रखीं। लोगों का कहना था कि नाली की ढलाई कमजोर सामग्री से की जा रही है, जिससे कुछ ही दिनों में यह टूट-फूट जाएगी।

 

महापौर ने आश्वस्त किया कि जनता के धन से किए जा रहे कार्यों की निगरानी लगातार की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment