जब सांसद ने खुद खेली कबड्डी – आंबेडकर स्टेडियम बना रोमांच का गवाह

0 257

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सिंगरौली

 

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने खेली अनोखी कबड्डी, सिंगरौली में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ

 

सिंगरौली। मध्य प्रदेश

आंबेडकर स्टेडियम, NTPC विंध्यनगर में आज सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेलकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

 

महोत्सव में वॉलीबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, फुटबॉल और क्रिकेट सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया। मैदान में उमड़े युवा खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा।

 

सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से यह आयोजन न केवल खेलों को नई दिशा देगा, बल्कि गांव-गांव से प्रतिभाओं को तराशकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।”

 

कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक श्री रामनिवास साह, विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल साह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment