Breaking News

जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न

कलेक्टर एवं एसपी द्वारा दुर्गात्सव पर्व पर सुरक्षा के निर्देश

0 196

 

वनांचल समाचार पत्र- निलेश कलसकर

 

पांढुरना- पांढुरना जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, यातायात परिवहन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौसर एवं पांढुरना, रा.नि. आकांक्षा सहारे यातायात कंट्रोल पांढुर्णा, शुभांशु चौरसिया, लोक निर्माण विभाग-सचिव एवं सदस्य सड़क सुरक्षा समिति सहित सड़कों

उपस्थित रहें पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के विषयों के संबंध में की गई कार्यवाही के संबंध में प्राप्त प्रतिवेदन एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य व विभाग के प्रमुख अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में दुर्गोत्सव के

आसपास स्टॉपेज बेरिकेड्स , सीसीटीवी कैमरा इत्यादि लगाने हेतु निर्देश दिए गए जिससे कोई सड़क दुर्घटना ना हो ।

 

सिलेवानी घाटी में वंजारी माता मंदिर पर भी आवश्यक सुरक्षा उपाय करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। मोहि घाट में एन एच द्वारा लांग टर्म मेजर्स के

निर्देश दिए गए। जिले में राजवीर योजना को और अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए दुर्घटनाओं को देखते हुए रोड की विजीबिलिटी बढ़ाने हेतु टर्निंग्स में साइन बोर्ड्स लगाने एवं पेड़ों में ट्री प्लेट लगाने हेतु रोड से संबंधित सभी एजेंसीज को निर्देश दिए गए। पांढुरना से अमरावती रोड्स को भी दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा इस वर्ष अगस्त माह तक कुल 2330900 रूपए की चलानी कार्यवाही की गई है। सड़क दुर्घटनाओं में पिछले वर्ष के मुक़ाबले 7.51% की कमी आई है लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई बताया गया है कि उनके द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जरूरी प्रयास किए जा रहे है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment