शासकीय विज्ञान महाविद्यालय परिसर मे छात्रों ने की साफ-सफाई 

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा में छात्रों ने दिया सफाई का संदेश

0 178

 

वनांचल समाचार पत्र- निलेश कलसकर

 

पांढुरना- नगर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ शहनाज खान के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आज महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं महाविद्यालय परिसर की सफाई कर सभी छात्र-छात्राओं को अपना घर और परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉ ललिता धुर्वे, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई प्रो गणेश कुमार तुमडाम, राहुल कुमार यादव, डॉ किशोर पराड़कर तथा महाविद्यालय के स्टॉप एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment