0 170

 

वनांचल समाचार पत्र- निलेश कलसकर

 

पांढुरना- पांढुरना तहसील के पलासपानी ग्राम में स्थित एकीकृत शासकीय हाईस्कूल में छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में कमरों की कमी के कारण 135 छात्र केवल तीन कक्षाओं में अध्ययन करने को मजबूर हैं।

 

कक्षा 6वीं से 10वीं तक के कुल 135 विद्यार्थी इन तीन कमरों में सात शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कई कक्षाएं स्कूल के बरामदे में संयुक्त रूप से लगाई जा रही हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

स्कूल के प्राचार्य रामचरण नागवंशी ने बताया कि दो नए कमरों के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को कई बार पत्राचार किया गया है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई फंड जारी नहीं किया गया है।

 

छात्र बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर

 

आदिवासी नेता अजय धुर्वे ने भी छात्रों की इस समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्र बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। धुर्वे ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर नए कक्षों के निर्माण के लिए बात करेंगे। बीईओ हरिभाऊ हांडे का कहना है कि नए कक्ष निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही अनुमति मिलेगी वैसे ही राशि का आवंटन होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment