अमिलिया थाना क्षेत्र में धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवाद, मामला दर्ज
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी : रिपोर्ट शाहिद खान
जनपद क्षेत्र सिहावल के अंतर्गत अमिलिया थाना क्षेत्र में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ग्राम पहाड़ी निवासी राज केसरवानी के नाम से बनाई गई आईडी से मुस्लिम समाज के विरुद्ध अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की गई। इससे धार्मिक भावना आहत होने पर सिहावल विधानसभा क्षेत्र के 300 से अधिक मुस्लिम युवक अमिलिया थाने में धरने पर बैठ गए।
पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने और स्थानीय सरपंच खोरवा मेहंदी हसन एवं मोहम्मद कलाम कोदौरा की मध्यस्थता से मामला शांत कराया गया। इस संबंध में अमिलिया थाने में शिकायत दर्ज की गई तथा अपराध क्रमांक 495/2025 अंतर्गत धारा 299, 196, 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
धरना समाप्त होने के बाद सभी लोग शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए। स्थिति को नियंत्रित करने और तनाव को कम करने में थाना प्रभारी राके
श वैश और सब-इंस्पेक्टर इंद्राज सिंह की अहम भूमिका रही।