बहरी में प्रशासन की बड़ी लापरवाही

मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे से पूर्व बड़ा हादसा

0 554

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी : रिपोर्ट शाहिद खान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बहरी आगमन से ठीक पहले प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। कार्यक्रम स्थल के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेठूला की है, जहाँ बोलेरो और पंडाल से भरे ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार मृतक व घायल लोग जायसवाल परिवार से बताए जा रहे हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के पास पर्याप्त यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment