थाना जमोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता

दो चोरी की वारदातों का खुलासा, ₹1.90 लाख का मशरूका बरामद

0 264

 

 

 

सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन विधि के प्रतिकूल बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लगभग ₹1,90,000 का मशरूका बरामद किया है।

 

घटनाओं का विवरण

 

पहली वारदात – फरियादी अजीत कुमार तिवारी निवासी ग्राम खजुरी (थाना कोतवाली), हाल निवासी नौढिया थाना जमोड़ी ने रिपोर्ट दी थी कि 31 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोर उसके घर से 3 लैपटॉप व नगदी तथा किरायेदार अनूप मिश्रा के कमरे से सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। कुल चोरी गई संपत्ति का मूल्य लगभग ₹90,000/- रहा।

 

दूसरी वारदात – फरियादी रमाकांत जायसवाल निवासी ग्राम जमोड़ी खुर्द वार्ड क्रमांक 08 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 सितंबर 2025 को दिनदहाड़े अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर 1 सोने का मंगलसूत्र, 3 जोड़ी चांदी की बिछिया व नगदी चोरी कर ले गए। चोरी गया माल लगभग ₹30,000/- का था।

 

 

पुलिस की कार्यवाही

 

थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से तीन विधि के प्रतिकूल बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में बालकों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया और उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।

 

बरामद मशरूका

 

चांदी की बिछिया – 06 नग (₹3,000/-)

 

सोने का मंगलसूत्र – 01 नग (₹27,000/-)

 

लैपटॉप – 03 पीस (₹50,000/-)

 

सोने का झुमका – 01 जोड़ी (₹20,000/-)

 

सोने के कान के टप्स – 01 जोड़ी (₹15,000/-)

 

सोने की मनचली – 02 नग (₹5,000/-)

 

 

👉 कुल कीमत – लगभग ₹1,90,000/-

 

सराहनीय योगदान

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के साथ एएसआई वीरभान, प्रधान आरक्षक महेंद्र एवं कुशुम, आरक्षक के.पी. सिंह, नीरज, अंकित तथा चालक प्रधान आरक्षक अशोक बरौलिया की अहम भूमिका रही।

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment