ग्राम पंचायत केहरपुर में स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत
(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
ग्राम पंचायत केहरपुर में 17 सितंबर 2025 को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सतवन्त सिंह उलारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। अभियान के तहत ग्राम की सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई की गई। यह कार्यक्रम दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
ग्रामवासियों और विशेष रूप से ग्राम की महिलाओं ने इस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ सरपंच सतवन्त सिंह उलारी द्वारा द्वारा किया गया l
यह अभियान 16 अक्टूबर 2025 तक ग्राम के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत रैली के माध्यम से की गई और महिलाओं के समक्ष माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन मोबाइल लिंक के माध्यम से सुनाया गया तथा पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा शुक्ला, बबीता त्रिवेदी और ललित आर्सिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत इसी कड़ी में ग्राम पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का भी शुभारंभ किया गया, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं और ग्रामवासियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
परीक्षण में विशेष रूप से सिकलिंग, बी.पी., शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई।
इस कार्यक्रम में सीता झरिया, (ए.एन.एम.), मनोज सिंगर (एम.पी. डब्लू.), वसुंधरा भांडे (सी. एच.ओ.) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत में हुए इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना था, जिसमें ग्रामवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाकर इन अभियान को सफल बनाया।