प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने की माहिष्मती घाट में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना

0 200

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने बुधवार को माहिष्मती घाट में माँ नर्मदा जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश व जिलेवासियों के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, राजकुमार मटाले, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, जयदत्त झा, रानू राजपूत, ललित लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट के सदस्य, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट कार्यालय में सदस्यों से भेंट की और उनसे चर्चा की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment