सीधी से बड़ी खबर

एक सप्ताह पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरी कमर्जी पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद

0 250

सीधी, 17 सितम्बर 2025।

थाना कमर्जी पुलिस ने संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए एक सप्ताह से लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

 

दिनांक 11 सितम्बर 2025 को किशोरी के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक बेटी घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

 

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर लापता किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

 

वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी, सउनि मनोज वर्मा और महिला आरक्षक अंजली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment