पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट को ‘गृह’ (ळत्प्भ्।) की फाइव स्टार रेटिंग

0 149

 

 

सीधी 17 सितम्बर 2025

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट ने सफलता का एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रतिष्ठित ‘गृहदृग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट एसेसमेंट (ळत्प्भ्।)’ में फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है। यह रेटिंग ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (ज्म्त्प्) और भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विकसित प्रणाली के अंतर्गत प्रदान की जाती है।

 

भोपाल में आयोजित गृह क्षेत्रीय सम्मेलन में ज्म्त्प् के वरिष्ठ अधिकारियों तथा मध्यप्रदेश शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग) श्री मनु श्रीवास्तव, नवोदय विद्यालय समिति भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त श्री आर.के. वर्मा सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में विद्यालय प्रतिनिधि को यह सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय की ओर से यह पुरस्कार प्राचार्य डॉ. डी.के. त्रिपाठी के निर्देशन में श्रीमती रिचा (पीजीटी इतिहास) ने ग्रहण किया, जिसे आज विद्यालय परिसर में वरिष्ठ शिक्षक श्री एस.के. तिवारी (पीजीटी रसायन), श्री रूपेश चौधरी (पीजीटी अर्थशास्त्र), विद्यालय कैप्टन संदीप गुप्ता व प्रगति गुप्ता की उपस्थिति में प्राचार्य को सौंपा गया।

 

प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने भविष्य में भी इसी सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ नए लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में श्री रवि पांडे (टीजीटी, शारीरिक शिक्षा) ने कहा कि प्राचार्य महोदय के नेतृत्व में विद्यालय में नई और बेहतर कार्य संस्कृति स्थापित हुई है, जिससे विद्यालय निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

 

श्रीमती रिचा (पीजीटी इतिहास) ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगभग 555 विद्यार्थी और 50 स्टाफ सदस्य निवासरत हैं। यहाँ संसाधनों के कुशल और अनुकूलतम उपयोग के लिए अनेक पहल की गई हैं, जिनमें नवनिर्मित हॉस्टल को हरित इमारत के रूप में विकसित करना, सौर ऊर्जा पैनल, एलईडी लाइट का प्रयोग, वर्षा जल संचयन, स्थायी स्थल नियोजन, जल एवं ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा कुशल प्रकाश व्यवस्था शामिल हैं। इन्हीं बहुआयामी प्रयासों के आधार पर विद्यालय को यह फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।

 

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि पर्यावरणीय स्थिरता एवं सतत विकास की दिशा में ये प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment