प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ

0 157

 

सीधी 17 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले “सेवा पखवाड़ा अभियान” का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

 

अभियान के प्रथम दिवस महाविद्यालय परिवार ने गोद ग्राम स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी में स्वच्छता रैली निकाली तथा शैक्षणिक संस्थान परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सोनी रहे। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. उमाकांत साहू, डॉ. अंकिता सोनी सहित विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा भार्गव, श्री टी.के. मार्के, श्री विकास सिंह चौहान, श्री वेदराज जायसवाल, श्री संतोष सिंह, श्रीमती अर्चना निगम, श्रीमती गीता सिंह एवं श्रीमती सीमा सिंह सहित समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा सेवा पखवाड़ा अभियान का संदेश व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment