झारखण्ड में पेट्रोल के दाम में वृद्धि।

0 266

 

झारखंड की राजधानी रांची समेत 7 जिलों में पेट्रोल का भाव बढ़ गया है. जिन जिलों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, उसमें रांची के अलावा चाईबासा, कोडरमा, देवघर, दुमका, गिरिडीह और गुमला शामिल हैं. रांची में एक दिन में 1.24 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़ गयी है. इसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल का भाव बढ़कर 99.10 रुपए हो गया है.

देवघर में 38 पैसे बढ़कर एक लीटर पेट्रोल 97.98 रुपए हो गया है. दुमका में पेट्रोल के भाव में 23 पैसे की वृद्धि हुई है. यहां सोमवार को पेट्रोल का भाव 98.46 रुपए रहा. गिरिडीह में 14 पैसे महंगा होकर पेट्रोल 98.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. गुमला जिले में पेट्रोल आज 46 पैसे महंगा हो गया और इसकी कीमत बढ़कर 98.82 रुपए प्रति लीटर हो गयी. कोडरमा जिले में 12 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल का भाव 99 रुपए प्रति लीटर हो गया।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment