हरीश का लेखा सेवा पद पर चयन

सीधी। शासकीय हाई स्कूल जोगीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ हरीश मिश्रा पिता रमानिवास मिश्रा निवासी ग्राम मिसिरगवां तहसील हनुमना, जिला मऊगंज का मप्र लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में मप्र अधीनस्थ लेखा सेवा (वित्त विभाग) के पद पर चयन हुआ है। श्री मिश्रा का यह चौथा प्रयास था। वर्ष 2020, 2021, 2023 में इंटरव्यू दिए थे। लेकिन कोर्ट में मामला होने के कारण रिजल्ट निकलने में काफी विलंब हुआ। हरीश मिश्रा ने अपनी सफलता पर शिक्षक अरुण मिश्रा, श्यामबिहारी पाण्डेय, जेपी मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, आरपी तिवारी, एलके शर्मा, सुशील निगम, अनिल मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं मित्र नीरज द्विवेदी, शिवम धर द्विवेदी, शिवम तिवारी, पंकज पाण्डेय, निशांत तिवारी, सुभाष तिवारी,शिव शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, अमृतेश पाठक, दीपक चौहान ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।