युवा कांग्रेस सौसर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने वाली लोहिया ग्रीन एनर्जी कंपनी के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व सौसर को सौंपा ज्ञापन

वनांचल समाचार जिला ब्युरो चिफ निलेश कलसकर
पांढुरना – सौसर -आज युवा कांग्रेस सौसर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने वाली लोहिया ग्रीन एनर्जी कंपनी के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व सौसर को सौंपा ज्ञापन ग्राम सिलोरा पोस्ट रामपेठ में 36 एकड में बनी नई लोहिया ग्रीन एनर्जी कंपनी के प्रमुख अधिकारियों के द्वारा 15 अगस्त से आज दिनांक तक कंपनी में बनी चिमनी से निकलने वाले काले धुएं के मुंह पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान तिरंगे का अपमान यह देश का अपमान है और लगाने वाले लोहिया कम्पनी के प्रमुख पदाधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग कि है यदि
एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही न होने पर युवा कांग्रेस सौसर उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन चक्का जाम करने की बात ज्ञापन मे कही गयी और कहा गया जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेंगी
ज्ञापन सौंपने में मुख्य
प्रशांत धुर्वे ,राजा बोढे ,योगेश आम्बाडारे ,राजू गोमकाले,नारायण धुर्वे,नीतीश ढेरकर,प्रकाश ताराम,अभिषेक धुर्वे, कुणाल इवनती, अंकित वरखड़े, देवानंद धुर्वे, रोशन मर्सकोले, अर्जुन बावने, विक्रम उईके उपस्थित थे