सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए थाना सेमरिया पुलिस का विशेष अभियान

रीवा–सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव साइन और यातायात लाइट
सीधी।
रीवा–सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम और आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु थाना सेमरिया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी केदार परौहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्रवाई –
दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात संकेतक बोर्ड, चेतावनी पट्टिकाएँ, रिफ्लेक्टिव साइन, रेडियम मार्किंग और यातायात लाइट स्थापित।
रात के समय दृश्यता बढ़ाने हेतु सड़क किनारे रेडियम स्ट्रिप्स और रिफ्लेक्टर्स लगाए गए।
वाहन चालकों और नागरिकों को यातायात नियमों का पालन, गति सीमा का ध्यान, सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग और नशे में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी की अपील
थाना सेमरिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि—
“सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोगी बनें।”