सीधी: नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने संभाला पदभार
सीधी: नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने संभाला पदभार
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान
जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर समन्वय ही प्राथमिक उद्देश्य
सीधी, 12 सितंबर 2025।
नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने शुक्रवार को सीधी जिले में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ से औपचारिक परिचय प्राप्त किया और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया।
अधिकारियों के साथ पहली बैठक
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुजीत कड़वे, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर जोर
श्री कोरी ने जिले की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य जनसुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध नियंत्रण करना और जनता के साथ सौहार्दपूर्ण समन्वय बनाए रखना है।