ऑपरेशन फास्ट के तहत सीधी में फर्जी सिम विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई

0 183

ऑपरेशन फास्ट के तहत सीधी में फर्जी सिम विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई

 

सीधी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन फास्ट के तहत जिले में गठित टीम ने फर्जी सिम विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है।

 

थाना अमिलिया पुलिस की कार्रवाई

 

जांच में खुलासा हुआ कि ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर कई फर्जी सिम कार्ड जारी किए गए। इसमें निम्न विक्रेताओं की संलिप्तता सामने आई –

 

बृजेश गुप्ता (चुरहट रोड, अमिलिया)

 

पंकज गुप्ता (राजग कोठार हिनौती व गजरही)

 

आकाश कुमार पटेल (सिहावल रोड, अमिलिया)

 

अमन कुमार पटेल (अमरा रोड, अमिलिया)

 

पुरुषोत्तम गुप्ता (पतुलखी हाई स्कूल के पास लौआ)

 

 

इनके विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस 2023 एवं 66(C) आईटी एक्ट 2008 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

 

जांच में पाया गया कि उमेश गुप्ता (हॉस्पिटल रोड, सीधी) ने ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी किए और अन्यत्र भेज दिए। इनका उपयोग साइबर अपराधों में भी हुआ।

इस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस 2023, 66(C) आईटी एक्ट 2008 एवं दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(A), 42(6) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

पुलिस की अपील

 

सीधी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति या असत्यापित दुकानदार को न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

 

सराहनीय योगदान

 

इस कार्रवाई में डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह (कोतवाली), आरक्षक अनुराग यादव (कोतवाली), संदीप चतुर्वेदी एवं दीपेंद्र सिंह (अमिलिया) तथा साइबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्रा व कृष्ण मुरारी द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment