Breaking News

नर घड़ियाल की मौत की जांच के लिए 4 सदस्यीय पोस्टमार्टम दल गठित

0 384

नर घड़ियाल की मौत की जांच के लिए 4 सदस्यीय पोस्टमार्टम दल गठित

प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी (मध्य प्रदेश)।

संजय टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक ने बताया कि रिजर्व के प्रशासनिक नियंत्रण अंतर्गत स्थित सोन घड़ियाल अभयारण्य में चंबल अभयारण्य से लाए गए एक वयस्क नर घड़ियाल की 9 सितम्बर 2025 की रात्रि को मृत्यु हो गई।

 

गौरतलब है कि इस नर घड़ियाल ने बीते ग्रीष्मकाल में मादा घड़ियालों के साथ सफल प्रजनन किया था, जिससे 132 शिशु घड़ियालों का जन्म दर्ज हुआ। वर्षा ऋतु में जलस्तर बढ़ने पर यह सोन नदी के रास्ते जोगदहा से लगभग 90 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश सीमा तक चला गया था और पिछले दो महीनों से वहीं आसपास विचरण कर रहा था।

 

नदी का जलस्तर घटने और उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में मछली पकड़ने व रेत उत्खनन जैसी गतिविधियों से खतरा बढ़ने पर अभयारण्य प्रबंधन ने नर घड़ियाल को रेस्क्यू कर जोगदहा घाट वापस लाया। किंतु घाट पर पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गई।

 

मृत्यु के कारणों की जांच हेतु अभयारण्य प्रबंधन ने चार सदस्यीय पोस्टमार्टम दल गठित किया है, जिसमें दो पशु चिकित्सक भी शामिल हैं। विस्तृत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम उपरांत शव का निस्तारण कर दिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment