डिण्डौरी और बाजाग दोनों तहसीलों में एक साथ हुआ ज्ञापन का कार्यक्रम

0 262

डिण्डौरी और बाजाग दोनों तहसीलों में एक साथ हुआ ज्ञापन का कार्यक्रम

*मा. प्रधानमंत्री, मा.मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम पर भारतीय किसान संघ द्वारा सौंपा गया ज्ञापन*

डिण्डौरी प्राइड कदम से खमोद चंदेल की रिपोर्ट:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी के दोनो तहसील डिण्डौरी, बजाग मुख्यालय पर एक साथ सौंपा गया ज्ञापन जो कि देश स्तर का ज्ञापन मा. प्रधानमंत्री के नाम,प्रदेश स्तर का ज्ञापन मा.मुख्यमंत्री और तहसील स्तर का ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपा गया।

देश में कृषि फसल उत्पादन एवं आवश्यकता के आंकड़ों के आधार पर किसान हित में आयात निर्यात नीति तय की जाए। सभी फसलों की खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं लागत को जोड़ने की पध्दति में पारदर्शिता हो। सभी जिलों में सर्वसुविधा युक्त कृषि महाविद्यालय होना चाहिए, तथा छोटी कक्षाओं से कृषि विज्ञान विषय होना चाहिए।प्रत्येक विकासखण्ड,तहसील, मण्डी स्तर पर एक ऐसी लैब हो जिसमें किसान खाद दवाई की जांच करवा सके।भारतीय गौवंश आधारित कृषि को प्रोत्साहित किया जाए जैविक खेती को बढ़ाने के लिए देशी गौवंश का प्रोत्साहन नितांत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना एवं बलराम तालाब योजना अविलंब प्रारंभ की जाए।प्रदेश में बंद पड़ी मण्डियों को तुरंत चालू किया जाए।मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया जाए।

डिण्डौरी जिला के कृषि विभाग द्वारा सही समय में कोई प्रचार प्रसार न होने के कारण किसानों तक बीज नहीं पहुंच रहा है। जिले में धान उपार्जन प्रति हेक्टेयर 22 क्विंटल ली जाती है उसे बढ़ाकर प्रति हेक्टेयर 40 क्विंटल किया जाए।

डिण्डौरी बजाग तहसील की सभी नहरों की मरम्मत एवं साफ सफाई करवाई जाए। जिससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके।
तहसील में सोयाबीन कृषि विभाग द्वारा वितरण किया गया है लेकिन खेतों में मैं बुवाई नहीं की गई है इसकी जांच किया है जाए आदि बिंदुओं को लेकर माननीय कलेक्टर के नाम से ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन के इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मानसिंह मरकाम, विपणन/कृषि उपार्जन प्रमुख खिलपत सिंह गौतम डिण्डौरी तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, लाल सिंह ठाकुर रमेश चौहान इतवारी श्याम बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव,दुर्गेश साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment