रोजगार मेला में 281 बेरोजगार युवाओं को मिला अवसर

0 171

रोजगार मेला में 281 बेरोजगार युवाओं को मिला अवसर

 

वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर

 

पांढुरना- पांढुरना जिले के युवाओं को कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी कड़ी में जिले में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा स्थानीय कंपनियों और प्रतिभाशाली युवाओं के बीच सेतु का निर्माण करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत आज दिनांक 10 सितम्बर को कृषि उपज मंडी प्रांगण में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस

अवसर पर उपस्थित 16 कंपनियों हेतु 146 आन लाईन पंजीयन तथा 185 ऑफ लाईन पंजीयन हुये। जिसमें से कंपनियों द्वारा जिले के 281 पंजीकृत बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गये। इसके अतिरिक्त रोजगार जिला कार्यालय एवं आईटीआई युवा संगम के माध्यम से वर्ष 2025 में अब तक 13 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से कुल 560 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment