सहकारी समिति पैक्स के कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से की भेट दिया ज्ञापन
सहकारी समिति पैक्स के कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से की भेट दिया ज्ञापन
वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर
पांढुरना, 10 सितंबर अपनी तीन सूत्रीय लंबित जायज मांगों के निराकरण को लेकर सहकारी समिति (पैक्स) कर्मचारियों प्रदेश संगठन के आव्हान पर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही पांढुरना जिले के सहकारी समिति पैक्स के कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक कुरैशी के नेतृत्व में नगर कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरना आंदोलन पर बैठे है, आज इन कर्मचारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से भेट कर उनकी समस्याओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके निराकरण की गुहार लगाई ।
जिले के सांसद विवेक बंटी साहू बुधवार को नगर के कृषि मंडी प्रांगण में आयोजित रोजगार मेले के कार्यक्रम में शामिल होने आने पर सहकारी समिति पैक्स के
कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक कुरैशी के नेतृत्व में सांसद से भेट करते हुए वर्षों से सहकारी
समिति के कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय जायज लंबित मांगों को लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी इनकी मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में बीते 8 सितंबर से प्रदेश संगठन के आव्हान पर काम बंद हड़ताल कर कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरना देंने की बात बताते हुए इनकी लंबित मांगों का निराकरण कराने गुहार लगाई।सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातों को ध्यान पूर्वक सुनते हुए इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भेट कर चर्चा करने का आश्वासन दिया ।