गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उठाई मांग, अवकाश का लाभ दिलाने विधायक और सांसद को सौंपा ज्ञापन

0 212

गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उठाई मांग, अवकाश का लाभ दिलाने विधायक और सांसद को सौंपा ज्ञापन

सीधी।

शासकीय महाविद्यालय सीधी के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने अवकाश संबंधी सुविधा को लेकर अपनी मांगें तेज कर दी हैं। कर्मचारियों ने विधायक एवं सांसद को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर 13 आकस्मिक अवकाश एवं 3 ऐच्छिक अवकाश का लाभ दिलाने की मांग की है।

 

कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 10–15 वर्षों से जनमानसहित गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें अवकाश का लाभ नहीं दिया गया। जबकि प्रदेश के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को यह सुविधा पहले से मिल रही है।

 

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय सिंगरौली एवं अन्य कॉलेजों में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को आकस्मिक एवं ऐच्छिक अवकाश का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन सीधी महाविद्यालय में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है।

 

इस दौरान मनीष कुमार पाण्डेय, सत्यनारायण कुशवाहा, रामकिशोर साहू, जीवन सिंह, रामकिशोर साहिल सहित अन्य कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया।

 

कर्मचारियों ने विधायक एवं सांसद से अपेक्षा जताई है कि शीघ्र ही आदेश जारी कर गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को भी अन्य जिलों की तरह अवकाश का लाभ दिलाया जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment