डॉ. रावेन्द्र मिश्रा की प्रतिनियुक्ति समाप्त
डॉ. रावेन्द्र मिश्रा की प्रतिनियुक्ति समाप्त
जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

शासन ने किया डाइट डिण्डौरी में सहायक प्राध्यापक पद पर पदस्थ
डिण्डौरी।
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर डॉ. रावेन्द्र कुमार मिश्रा की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिण्डौरी में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पद पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
2020 से जिला परियोजना समन्वयक पर रहे पदस्थ
डॉ. मिश्रा को वर्ष 2020 में विभागीय आदेश के तहत प्रतिनियुक्ति पर जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र डिंडौरी पदस्थ किया गया था।
30 सितम्बर को पूरी होगी अधिवार्षिकी आयु
जारी आदेश के अनुसार उनकी अधिवार्षिकी आयु 30 सितम्बर 2025 को पूर्ण हो रही है। ऐसे में शासन ने उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए डाइट डिंडौरी में सहायक प्राध्यापक पद पर पदस्थ करने का निर्णय लिया है।
उप सचिव ने जारी किया आदेश
यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव कमल सोलंकी द्वारा जारी किया गया है।